PM Kisan Yojana Beneficiaries List 2020: किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा ऑनलाइन वेब पोर्टल शुरू किया है इस योजना में लघु और सीमान्त किसान आवेदन कर सकते है। इस योजना में जिन-जिन किसानो ने आवेदन किया है, और अपना नाम लिस्ट में देखना चाहते है तो इस पोर्टल पर आकर जांच कर सकते है। इस लेख के माध्यम से आप लाभार्थियों की सूची देख सकते है, और साथ ही अपने नाम की जांच कर सकते है।
PM Kisan Samman nidhi Yojana Beneficiaries List 2020
इस योजना में उन लघु और सीमान्त किसानो को लाभ दिया जायेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर तक भूमि है, उन्हें सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिन किसानों ने इस योजना में आवेदन किया है और सूचि देखना चाहते है तो आप किसान की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर देख सकते है।
यदि आप किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करना चाहते है तो दी गई लिंक पर क्लिक करें।
यदि आप आपने किसान सम्मना निधि योजना में आवेदन किया है और अपने आवेदन की स्थिति (Status) देखना चाहते है तो निचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2020
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी की सूची कैसे देखें | PM Kisan Beneficiaries list
सरकार ने किसान योजना के तहत देश के सभी लघु और सीमांत किसानो के लिए सालाना 6000/- रूपये उनके बैंक खाते में देने का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत सरकार हर चार-चार महीने में लाभार्थी के खाते में 2000/- रूपये की राशि देगी। सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि देश के सभी किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसलिए यह आय देने का प्रावधान किया है।
PM Garib Kalyan Yojana List – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना PMGKY एप्लीकेशन फॉर्म व लाभ
इस योजना में आधार कार्ड, फोटो, नागरिकता प्रमाणपत्र, जमीन के कागजात, भूमि के मालिक का नाम, लिंग, भूमि रिकॉर्ड का विवरण, सामाजिक वर्गीकरण आदि के दस्तावेज (Documents) होने चाहिए। ये सभी दस्तावेज होने पर ही आप आवेदन (Application Form) भर सकते है। आप इस लेख की मदद से लाभार्थियों सूचि 2020 (PM Kisan Yojana Beneficiaries List 2020) में अपना नाम देख सकते है। नीचे दिए गए बिंदुओं को फॉलो करें।
How to Check PM Kisan Yojana Beneficiaries 2020 Step by Step
♦ सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। www.pmkisan.gov.in

PM-Kisan Yojna 2020
♦ उसके बाद आपको “farmer corner” विकल्प में जाना होगा।
♦ उसमे आपको सामने कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
♦ इसमें से आपको “beneficiary list” लाभार्थियों की सूचि पर क्लिक करना है।

PM Kisan Samman Nidhi List 2020
♦ दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
♦ अब इसमें आपको अपने जगह की जानकारी देनी होगी जैसे की राज्य का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, गाँव का नाम भरना होगा।
♦ सभी जानकारी भरने के बाद आपको Get Data पर क्लिक करना है।

PM-Kisan Beneficiary List 2020
♦ अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इसमें सभी लाभार्थियों के नाम आ जायेगे।
♦ आप इसमें अपना नाम देख सकते है तो आवेदन की स्थित का पता लगा सकते है।

PM-Kisan Samman Nidhi yojana Beneficiary Status 2020
यदि आप हमारे द्वारा बताये गए बिंदुओं को फॉलो करते है तो आप लाभार्थियों की सूची देख सकते है। यदि आप इस लेख के बारे में कोई सुझाव, विचार या फिर को सवाल है तो हमें कमेंट अनुभाग के माध्यम से जरूर बताये। हम आपसे अनुरोध करते है इस लेख को सभी किसान भाइयो के साथ साझा करे ताकि वह भी यह जानकारी प्राप्त कर सकें। हमारे साथ बनें रहे ताकि आपको सरकार द्वारा नई-नई अपडेट मिलती रहे। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।
ध्यान रहे कि यह कोई आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) नहीं है, इस वेबसाइट का एक मात्र उद्देश्य आप तक, सरकार द्वारा लागू की गई योजना के बारे में जानकारी प्रदान करना है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।