UP सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे और गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों के लिए अधिकरिक सूचना जारी कर दी है। यदि आप राशन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, तो UP Ration Card खोजें के लिए पूरी प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारी यहा दी गयी है। अन्य चीजों की जांच के लिए आधिकारिक वेब साइट fcs.up.gov.in पर जाना आवश्यक है। राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवार को उत्तर प्रदेश की खाद्य एवं रसद विभाग की वैबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार एपीएल और बीपीएल के आधार पर लोगों को गेहूं, तेल, चावल आदि जैसे राशन प्रदान करती है। ग्राम प्रधान द्वारा तय किए गए वजन के आधार पर लोगों को राशन प्रदान किया जाता है।

UP Ration Card List
UP Ration Card List 2020 बीपीएल/ एपीएल राशन कार्ड खोजें स्थिति देखें।
- सबसे पहले खाद्य रसद विभाग की आधिकारिक वैबसाइट http://fcs.up.gov.in पर जाए।
- अब आपको एन एफ एस ए के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची पर क्लिक करना है।
- अब आपको उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिले की UP Ration Card List दिखाई देगी।
- UP Ration Card List के लिए आपको अपने जिले पर क्लिक करना होगा।
- जिले का चुनाव करने के बाद आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा। इस पेज में आप अपने जिले के कस्बों की सूची देखेगी।
- अब आपको अपने शहर या टाउन के नाम क्लिक करें।
- अब आपको अपने दुकानदार का नाम चुनना है।
- नाम चुनने के बाद आपके सामने बीपीएल, अंत्योदय, एपीएल आदि राशन कार्ड धारकों की संख्या होगी
- यहाँ आप UP Ration Card राशन कार्ड वाले कॉलम के नीचे की संख्या देखेंगे।